ग्रंथालय

ग्रंथालय एक दृष्टि में:- ग्रंथालय महाविद्यालय का एक महत्वपूर्ण विभाग होता है एवं यह दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर होती है, इस महाविद्यालय की स्थापना शासन द्वारा 1989 में की गई थी, तभी से ग्रंथालय स्थापित है। ग्रंथालय में पुस्तकों का संग्रह काफी सम्पन्न है। ग्रंथालय सेवा द्वारा छात्राओं एवं प्राध्यापकों के संदर्भ में सशक्तिकरण को उनकी क्षमता निर्माण एवं कौशल के माध्यम से साक्षरता और शिक्षा की दिशा में प्रयत्नन के रूप में देखा जाता है, जो पाठकों के सतत् व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है।       ग्रंथालय में शासन की विभिन्न योजनाओं से प्राप्त आबंटन की पुस्तकें नियमानुसार क्रय की जाती है, विभिन्न योजनाओं में पुस्तकों की स्थिति इस प्रकार है –

  1. सामान्य ग्रंथालय –     6327
  2. यू.जी.सी. –     3437
  3. बुकबैंक योजना – 2319
  4. बी.पी.एल. –     66

————————-

योग      12149

————————

  1. वाचनालय कक्ष:- 1. महाविद्यालय ग्रंथालय में छात्राओं एवं प्राध्यापकों के लिए अलग-अलग वाचनालय कक्ष स्थापित है।
  2. समाचार पत्र, पत्रिकाओं जर्नलस विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए उपलब्ध है।
  3. पाठ्यक्रम प्रत्येक कक्षा का विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए उपलब्ध है।
  4. विद्यार्थियों के लिए गत्वर्षो के प्रश्न पत्र उपलब्घ है।
  5. विभागीय ग्रंथालय:- महाविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय के अतिरिक्त स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए विभागीय ग्रंथालय स्थापित किये गये है। स्नातकोत्तर वर्ग की छात्राओं में नवाचार एवं अनुसंधान प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल सके, इसके लिए प्राध्यापकों की देख-रेख में मार्ग दर्शन भी दिया जाता है।
  6. ग्रंथालय समिति:- महाविद्यालय में ग्रंथालय को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ग्रंथालय समिति है, जिसके सुझाव पर ग्रंथालय के कार्यो में निरंतर सुधार होता रहता है, एवं गंथालय समृद्धिशाली की ओर अग्रसर हैै।
  7. बुक बैंक योजना:- महाविद्यालय में शासन की योजना के तहत् अनुसूचित जाति/जनजाति छात्राओं के लिए बुक बैंक योजना है, जिसके तहत् पुस्तकें प्रदाय की जाती है, जिन्हें शासन के निर्देशानुसार जमा कराया जाता है।
  8. संदर्भ कक्ष:- महाविद्यालय ग्रंथालय में छात्राओं एवं शोधार्थियों के लिए संदर्भ पुस्तके उपलब्घ है, जो उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है।
  9. शोध पत्रिकायें:- महाविद्यालय ग्रंथालय में विभिन्न विषयांे की शोध पत्रिकाओं भी उपलब्ध है।
  10. शोध केन्द्र :- महाविद्यालय ग्रंथालय को अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा इतिहास, समाजशास्त्र विषय का शोध केन्द्र भी बनाया गया है। जिसमें शोधार्थी आकर, लाभांवित होते है।
  11. एन. लिस्ट ः-इन्कील्बनेट  द्वारा एन-लिस्ट की लिंकेज वर्ष 2015 से इस संस्था को प्राप्त है, इस योजना से बहुत ही कम मूल्य पर उच्च स्तरीय उत्तम राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन सामाग्री, ई-पुस्तके प्रदाय की जाती है। यह सुविधा अध्येताओं को जो एन-लिस्ट से पंजीकृत है, उन्हे दिन के 24 घंटे वर्ष के 365 दिन उनके लेपटाॅप, डेस्कटाॅप, एन्ट्राड स्मार्ट फोन पर दी जाती है। अभी इसका नवीनीकरण किया जाना है।
  12. पुस्तकालय विज्ञान में स्तानक कक्षा:- छात्राओं की मांग एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बी.लिब.आई.एस.सी. पाठ्यक्रम खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। तद्नुसार सत्र 2020-21 से महाविद्यालय में शासन द्वारा स्ववित्तीय योजना के अन्तर्गत बी.लिब.आई.एस.सी. (पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक) कक्षा का अध्यापन कार्य प्रारंभ करने हेतु अनुमति प्रदान की गई है, जिसको अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्धता प्राप्त होने पर पाठ्यक्रम को प्रारंभ किया गया है। शासन द्वारा 30 सीटे निर्धारित की गई है, जिसमें 23 छात्रायें नियमित प्रवेश लेकर, अध्ययनरत् है। जिसके अध्यापन कार्य हेतु डाॅ. आर.के.तिवारी ग्रंथपाल एवं श्री मोनू चंद्रा अतिथि शिक्षक के रूप में अपनी सेवायें दे रहे है।

 

 

                                                            (डाॅ. आर.के.तिवारी)

                                                                 ग्रंथपाल